![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/25/52_1598311883.jpg)
गुहणा गांव में हुए ऑनर किलिंग में पुलिस ने सोमवार देर रात युवती के पिता दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलबाग ने बताया कि दोनों का जींद में रहने का पता लगने पर बहकाकर लेकर आए थे। आरोपी पिता ने बताया कि बेटी ने भागकर चचेरे भाई से शादी कर ली थी। वह इससे बेइज्जती महसूस कर रहे थे। प्लानिंग के तहत दोनों की रिठाल रोहतक नहर पर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव प्लास्टिक की पल्ली में बांधकर नहर में फेंक दिए थे। इसमें कई रिश्तेदार भी संलिप्त हैं। पुलिस ने आरोपियों को लेकर दबिश दी तो वह फरार हो गए।
लड़के की मां ने इंसाफ मांगा : युवक की मां ने बताया कि बेटे ने गांव की युवती से रोहतक में शादी कर ली थी। वह दोनों जींद में रह रहे थे। लेकिन युवती के परिजनों को जैसे ही इनकी जींद में होने की खबर लगी वह उन्हें वहां से लेकर आए। इसके बाद दोनों को मार दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
10 अगस्त को भागे थे घर से : पुलिस ने बताया युवक-युवती की उम्र 18 वर्ष थी। दोनों 10 अगस्त को घर से भाग गए थे। पता लगा है कि दोनों ने शादी कर ली थी। इस बारे में जानकारी ली जा रही है। मुखबिर ने जो जानकारी दी थी वह सही मिली। गांव रिठाल जिला रोहतक के पास ले जाकर दोनों को मार दिया था।
^मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लड़की के पिता दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके साथ मामले में संलिप्त आरोपी रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है। श्रीभगवान, थाना प्रभारी, मोहाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.