![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/4_1597953480.jpg)
गांव भंभौली में एक परिवार पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के लोग एसपी से मिले। उन्होंने मांग की कि इस मामले में उनके साथ इंसाफ नहीं हो रहा। छप्पर पुलिस आरोपी पक्ष का साथ दे रही है।
इसलिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। उस केस को कैंसिल किया जाए और इस मामले की जांच किसी पुलिस एजेंसी से कराई जाए। क्योंकि इसमें एक गर्भवती महिला पर हमला किया गया है। उसकी हालत खराब है। महिला के पति सोहनलाल ने बताया कि उसकी पत्नी हमले के बाद से अस्पताल में भर्ती है। उनकी जान खतरे में है। गांव के कुछ लोगों ने बेवजह उन पर हमला किया और उन्हीं पर केस दर्ज करा दिया। इसलिए उन्हें एसपी के पास शिकायत लेकर आना पड़ा।
पीटाई के डर से व्यक्ति घर में घुसा तो किया था हमला : गांव भंभौली निवासी सुमन बाला ने पुलिस को शिकायत दी थी वह 7 माह की गर्भवती है। 28 जुलाई को वह अपने बच्चों के साथ अपनी सास के घर पर थी। उसका पति और देवर काम पर गए हुए थे। रात 8 बजे कुछ लोग पन्नू नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहे थे। पन्नू राम हमलावरों से बचता हुआ उनके घर पर आ गया। इस दौरान हमलावर उनके घर में घुस गए और पन्नू के साथ-साथ उन पर भी हमला कर दिया।
उसके और उसके ससुर के साथ मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए और जाति सूचक शब्द कहे। मारपीट की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा बताया है। वह उसी दिन से अस्पताल में है। इस शिकायत पर पुलिस ने सोनू, विशाल, विजय, जतिन, रजत, लीला, शुभम, साहिल और चेतन पर धारा-148, 149, 323, 354बी और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.