इनेलो नेताओं ने अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। तोशाम व बवानीखेड़ा की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रुप से जिला अध्यक्ष रवि महमियां व प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने की। रवि महमियां ने कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में इनेलो की जीत निश्चित है।
बैठक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव नरेंद्र वर्मा व प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलकर किसान विरोधी आवाजों का विरोध करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने संगठन की नीतियों को लेकर प्रदेश नेतृत्व की रणनीति से अवगत करवाया और संगठन मजबूती को लेकर अभय सिंह चौटाला के जज्बे को जनता के बीच में ले जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री होंगे एवं जनता के साथ न्याय करेंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनूप बागनवाला, हलका प्रधान धीरा पटौदी, मास्टर नरेंद्र वर्मा, संदीप दुहन, नरेश पूनिया, मुकेश महतानी, अमित अलखपुरा, ओमप्रकाश कड़वासरा, महिला जिला अध्यक्ष इंदु परमार, राजेश सहारण, राजेंद्र लोहानी, सरपंच धर्मपाल खावा किसान सेल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.