![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/orig_19_1597967189.jpg)
राज्य में लगातार दूसरे दिन 900 से ज्यादा कोरोना पॉजिटव मरीज मिले हैं। संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में 24 घंटे में 927 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 51,439 हो गई है। कोरोना पॉजिटव दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और करनाल के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद के संपर्क में आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद को तीन दिन के होम क्वारेंटाइन किया है। उन्होंने अपनी कोरोना की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएम सिक्योरिटी में तैनात आठ कमांडों भी पॉजिटिव हो चुके हैं।
इधर, परिवहन विभाग के प्रदेश मुख्यालय में दो दिन में 17 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने पर कार्यालय को 22 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। राज्य में एक दिन में 7 लोगों की जान कोरोना ने ली है। इनमें करनाल में तीन, फरीदाबाद में दो और पानीपत व पंचकूला में एक-एक नई मौत शामिल है। अब तक कुल 592 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में एक दिन में 737 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 42,793 हो गया है। चिंता की बात यह है कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहली बार 8,054 पर आंकड़ा पहुंचा है।
आवास पर सीएम निपटाएंगे फाइल, वीसी से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने आवास पर तीन दिनों तक पेंडिंग फाइलों को निपटाएंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पूरा शेडयूल तैयार किया जा रहा है। सीएमओ के कई अन्य अधिकारी होम क्वारेंटाइन हुए हैं। अब सीएम के आवास पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
यहां मिले नए मरीज... गुड़गांव में 111, अम्बाला में 92, फरीदाबाद में 88, पानीपत में 81, पंचकूला में 74, रोहतक में 65, करनाल में 52, यमुनानगर में 50, सोनीपत में 46, हिसार में 44, सिरसा में 36, महेंद्रगढ़ में 34, कुरुक्षेत्र में 33, रेवाड़ी में 31, पलवल में 23, जींद में 19, चरखी दादरी में 17, कैथल में 13, भिवानी में 9, झज्जर में 6, फतेहाबाद में 3 मरीज मिले हैं।
यह भी जानें... अब यमुनानगर में भी एक हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। इनके अलावा अम्बाला 2800, पानीपत 2600, रोहतक 2400, पंचकूला 1400, महेंद्रगढ़ 1300 और कुरुक्षेत्र 1100 का आंकड़ा पार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.