![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/29/orig_43_1598657160.jpg)
जिले में शुक्रवार सुबह बादल बरसे तो सही लेकिन कहीं तेज तो कहीं धीमे। सुबह 1 घंटे में मतलौडा में 55 एमएम और पानीपत में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, इसराना, समालखा और बपौली ब्लॉक सूखे रह गए। इससे तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आ गई। उमस से भी राहत मिल गई। उधर, मौसम विभाग का दावा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना लो-प्रेशर एरिया मध्य प्रदेश, यूपी और दिल्ली के रास्ते हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण शनिवार देर रात से 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।
हरियाणा कृषि मौसम विभाग ने 26 से 29 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने का दावा किया था लेकिन राजस्थान- पंजाब पर बने सर्कुलेशन के पाकिस्तान की ओर बढ़ जाने और अरब सागर की ओर से आ रही हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण यहां उम्मीद के अनुसार बारिश नहीं हो सकी। गुरुवार को तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। इस कारण उमस भी बढ़ गई थी। शुक्रवार सुबह मौसम करीब 9 बजे मौसम में बदलाव आ गया। 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिमी हवाओं का चलना शुरू हो गया।
आसमान में काले बादल छा गए। करीब साढ़े नौ बजे से बारिश होना शुरू हो गया। जो करीब 10:30 बजे तक होती रही। उसके बाद बादलों का छंटना शुरू हो गया। हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई। बारिश होने के कारण तापमान में 3 डिग्री आ गया। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
आज रात तक पहुंच सकते हैं मॉनसूनी बादल
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर बना लो-प्रेशर एरिया उड़ीसा और झारखंड से होते हुए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में पहुंच गया। शनिवार को यह ग्वालियर, यूपी, दिल्ली होते हुए देर रात तक हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र जैसे पानीपत, करनाल, यमुनानगर, भिवानी आदि क्षेत्रों में पहुंच सकता है।
इस कारण शनिवार शाम से ही बादलों का छाना शुरू हो जाएगा। देर रात या 30 अगस्त की सुबह से हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जो 31 अगस्त हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.