![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/orig_60_1596063770.jpg)
राखी का त्याेहार नजदीक है। बाजार भी राखी के स्वागत में सज गए हैं। लेकिन सीमा पर तनाव के चलते इस बार बाजार से चीनी सामान से बनी राखियां गायब हैं। वहीं, अम्बाला में बनी राखियां इटली और ब्रिटेन तक जाती हैं। इनका निर्माण अम्बाला स्थित वीएस गोपाल राखी करती है। यह कंपनी करीब 40 साल पुरानी है। कंपनी के ऑनर महेश गुप्ता ने बताया कि राखियों का निर्माण करीब एक साल पहले शुरू हो जाता है। क्योंकि इसे देश के दूसरे शहरों के अलावा विदेश में निर्यात के लिए बनाया जाता है।
चीन से अधिकतर कच्चा माल मंगाया जाता था। इसमें भी विशेषकर राखियों में इस्तेमाल होना वाला मोती, क्योंकि यह सस्ता पड़ता है। लेकिन अब इसका निर्माण गुजरात के राजकोट में होने लगा है। वैसे, राखी निर्माण का गढ़ गुजरात, मुंबई और कोलकाता को माना जाता है और कोरोना के चलते भारतीय सामानों पर जनता का अधिक जोर है।
दुकानदार से पहली शर्त, भारत में बनी हो राखी | बहनें अपने भाइयों के लिए विभिन्न तरह की राखियां खरीद रही हैं, लेकिन उनकी दुकानदार से पहली शर्त यही है कि राखी चाइनीज नहीं मेड इन इंडिया होनी चाहिए। राखी की ब्रिक्री को लेकर दुकानदारों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कोई बिजनेस अच्छा बता रहा है तो कोई इसे कोरोना से प्रभावित बता रहा है।
बच्चों को भा रही कार्टून कैरेक्टर से बनी राखियां | बच्चों को कार्टून करेक्टर वाली राखियां लुभा रही हैं। इसमें छोटा भीम, स्पाइडर मैन, अवेंजर्स और टेडीबियर वाली। इसके अलावा इनमें लाइटिंग की सुविधा भी है। जरी-बूटी, मौली, मेटल, स्टोन, टेडी बीयर, ब्रेसलेट, झुमका और चंदन राखियों की भी बाजार में खूब मांग है।
10 से लेकर 5 हजार रुपए तक की राखी बाजार में हैं उपलब्ध
बाजार में 10 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक की राखियां उपलब्ध हैं। सामान्य राखियों के साथ-साथ सोने और चांदी की भी राखी बाजाराें में मिल रही हैं। सोने के गिन्नी से सजी राखी 2 वेरिएंट या दाम में उपलब्ध है। 0.5 ग्राम 22 कैरेट सोने की राखी ढाई हजार रुपये में और 1 ग्राम की 5 हजार रुपये की।
इसके अलावा चांदी से बनी राखी 500 रुपये में मिल रही है। दुकानदार दीपक गुप्ता ने बताया कि महंगी राखियों में चांदी की राखी अधिकतर लोग पसंद कर रहे हैं। वैसे, सामान्य राखियों में 10 रुपए से 100 रुपए तक की अधिक डिमांड है। पंजाब में अधिक बिकती हैं सोने और चांदी से बनी राखियां।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jQVVMP
Please do not enter any spam link in the comment box.