स्टडी बेस पर अमेरिका जाने के लिए 13 लाख रुपए एजेंट को दे दिए। दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर ब्राजील से अमेरिका पहुंचा, लेकिन एक साल बाद अमेरिका ने युवक को वापस भेज दिया। युवक ने अपने को ठगा पाया तो उसने दिल्ली के एक एजेंट के खिलाफ सिटी के सदर थाना में मामला दर्ज करा दिया। न्यू रतनगढ़ के अरविंद्र सिंह ने कहा कि वह 12वीं पास है। उसके पिता गुरदीप सिंह 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं।
उन्हाेंने दिल्ली के करोल बाग के एजेंट गुरमीत सिंह से एक नंबर में स्टडी बेस पर वीजा लगाने की बात कही थी। अरविंद्र ने कहा कि उसने एजेंट को पासपोर्ट की काॅपी वाट्सएप की थी। इसके बाद उसे दिल्ली बुलाया गया। वहां पहाड़गंज के हैरिटेज होटल में गुरमीत ने 15 मार्च 2019 को उसे ब्राजील से अमेरिका जाने का टिकट दिया। उसने गुरमीत के खाते में 6 लाख रुपए डाले थे। इसके बाद गुरमीत ने उसकी मम्मी को फोन कर और पैसे मांगे।
गुरमीत ने अपने एक साथी को सिटी के कालका चौक के पास भेजा। जहां अरविंद्र की मम्मी दलजीत कौर ने उस व्यक्ति को 7 लाख रुपए दिए। जिस व्यक्ति को पैसे दिए, उसे वह नहीं जानते। इसके बाद 16 मार्च को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर ब्राजील गया। वहां से वह अमेरिका गया, लेकिन अमेरिका सरकार ने उसे वापस इंडिया भेज दिया है। अरविंद्र ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39PTy8x
Please do not enter any spam link in the comment box.