- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीमा एक हफ्ते के लिए सील करने का आदेश दिया है
- देश में कल 8763 कोरोना संक्रमित मिले, 4921 ठीक हुए और 223 की मौत हुई
- महाराष्ट्र में 2487 संक्रमित बढ़े, 1248 ठीक हुए और 89 की मौत हुई
नई दिल्ली. दिल्ली की सीमा को एक हफ्ते के लिए सील कर दिया गया है। जरूरी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि एक हफ्ते बाद जनता से राय लेकर सीमा खोलने पर विचार किया जाएगा। उधर, दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने राजघाट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। लॉकडाउन के बीच ऐसे प्रदर्शन करने पर रोक है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब सलून खुलेंगे, लेकिन स्पा बंद रहेंगे। बाजारों में अभी दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम अपनाया जा रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इस तरह का नियम नहीं बनाया है, इसलिए अब सभी दुकानें खोली जा सकती हैं। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों में पहले यात्रियों की संख्या तय की गई थी, लेकिन अब यह प्रतिबंध भी हटाया जा रहा है।
संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला
कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 67655 | 29329 | 2286 |
तमिलनाडु | 22333 | 12757 | 176 |
दिल्ली | 19844 | 8478 | 473 |
गुजरात | 16794 | 9919 | 1038 |
राजस्थान | 8980 | 6043 | 198 |
मध्यप्रदेश | 8089 | 4842 | 350 |
उत्तरप्रदेश | 8075 | 4843 | 217 |
पश्चिम बंगाल | 5501 | 2157 | 317 |
बिहार | 3872 | 1520 | 23 |
आंध्रप्रदेश | 3676 | 2374 | 64 |
कर्नाटक | 3221 | 1218 | 51 |
तेलंगाना | 2698 | 1428 | 82 |
जम्मू-कश्मीर | 2446 | 927 | 28 |
पंजाब | 2263 | 1987 | 45 |
ओडिशा | 2104 | 11245 | 9 |
हरियाणा | 2091 | 1048 | 20 |
असम | 1391 | 164 | 4 |
केरल | 1270 | 590 | 10 |
उत्तराखंड | 930 | 102 | 5 |
झारखंड | 635 | 256 | 5 |
छत्तीसगढ़ | 503 | 114 | 1 |
हिमाचल प्रदेश | 333 | 109 | 6 |
त्रिपुरा | 321 | 172 | 0 |
चंडीगढ़ | 294 | 200 | 4 |
मणिपुर | 78 | 11 | 0 |
लद्दाख | 77 | 47 | 0 |
गोवा | 71 | 44 | 0 |
पुडुचेरी | 70 | 23 | 0 |
नगालैंड | 43 | 0 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
मेघालय | 27 | 12 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 4 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 2 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
सिक्किम | 1 | 0 | 0 |
अन्य | 5630 | 0 | 0 |
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 91 हजार 356 हो चुकी है। सोमवार को ओडिशा में 156, राजस्थान में 149, आंध्रप्रदेश में 105, बिहार में 65, असम में 51, उत्तराखंड में 23, मणिपुर में 7, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में 5-5, हिमाचल में 2, जबकि चंडीगढ़ में 1 मामला सामने आया। इनके अलावा 139 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।
इससे पहले रविवार को रिकॉर्ड 8763 मरीज बढ़े। 4921 संक्रमित ठीक हुए और 223 ने जान गंवाई। यह लगातार तीसरा दिन था, जब 8 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। मई महीने में देश में 1 लाख 55 हजार 756 मरीज बढ़े, 82 हजार 796 ठीक हुए और 4254 लोगों की मौत हुई। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 90 हजार 535 संक्रमित हैं। इनमें से 93 हजार 322 का इलाज चल रहा है। 91 हजार 818 ठीक हुए हैं, जबकि 5394 की मौत हो चुकी है।
30 अप्रैल तक देश में सिर्फ 34 हजार केस थे
30 अप्रैल | 31 मई | अंतर | |
संक्रमित | 34,866 | 1,90,622 | 1,55,756 |
ठीक हुए | 9059 | 91,855 | 82,796 |
अस्पताल में भर्ती | 24,653 | 93,361 | 68,708 |
मौत | 1154 | 5408 | 4254 |
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
तारीख | केस |
31 मई | 8763 |
30 मई | 8335 |
29 मई | 8138 |
27 मई | 7246 |
28 मई | 7254 |
अपडेट्स...
- हरियाणा सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों को तय गाइडलाइन के तहत धीरे-धीरे खोला जाएगा।
- हैदराबाद के कल्याण मंडपम में तिरुपति बालाजी के लड्डू के प्रसाद की बिक्री रविवार से शुरू कर दी गई। इसे लॉकडाउन में बंद कर दिया गया था।
- भारतीय अयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक वैज्ञानिक संक्रमित पाए गए हैं। वे दो हफ्ते पहले मुंबई से दिल्ली आईसीएमआर की मीटिंग में शामिल होने आए थे। अब आईसीएमआर की बिल्डिंग को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है।
- नीति आयोग के एक अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विभाग के दिल्ली स्थित ऑफिस की तीसरी मंजिल को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है।
- आंध्रप्रदेश में राज्य सचिवालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके बाद इस बिल्डिंग के सभी 5 ब्लॉक को सैनिटाइजेशन करने के लिए बंद किया गया। दो ब्लॉक के कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा गया है।
- आंध्रप्रदेश के डीजीपी गौतम स्वांग ने कहा है कि जो लोग अन्य राज्यों से सड़क के रास्ते आंध्रप्रदेश आना चाहते हैं, उन्हें ई-पास लेना होगा।
पांच राज्यों के हाल
- मध्यप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में 198 संक्रमित मिले, 7 की मौत हुई। नए संक्रमितों में से इंदौर में 55, भोपाल में 45, अनूपपुर में 12, उज्जैन और बड़वानी में 10-10, सागर में 8 और विदिशा में 7 संक्रमित मिले। राज्य में अब तक 8089 मरीज हो गए हैं। राज्य में 4842 लोग ठीक हो चुके हैं और 2897 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 398 लोग स्वस्थ हुए। शिवराज सरकार ने लॉकडाउन 15 जून तक बढ़ा दिया है।
- महाराष्ट्र: प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2487 नए केस सामने आए। संक्रमितों की संख्या 67 हजार 655 हो गई है। 89 लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार 286 हो गया है। 29 हजार 329 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीच राज्य में सोमवार से शुरू हुए अनलॉक-1 का असर मुंबई की सड़कों पर दिखा। वाशी टोल ब्रिज के पास सुबह से ही करीब 2 किलीमीटर लंबा जाम लग गया।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/06/01/5f_1590980351.jpg)
- उत्तरप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 378 नए मरीज मिले। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इससे पहले 20 मई को 339 मरीज मिले थे। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8075 हो गई है। उधर, अनलॉक-1 के तहत आज से राज्य में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार खुल रहे हैं। बस सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 30 जून तक रहेंगी।
- राजस्थान: प्रदेश में सोमवार को संक्रमण के 149 मामले आए। इनमें भरतपुर में 44, जयपुर में 32, बारां में 27, पाली में 21, कोटा में 10, झालावाड़ में 5, झुंझुनूं में 4, सिरोही में 3, दौसा में 2, जबकि टोंक में 1 संक्रमित मिला। चार संक्रमितों की मौत भी हुई। इनमें जयपुर में 2, बारां और बीकानेर में 1-1 व्यक्ति ने जान गंवाई।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/06/01/12-f_1590980410.jpg)
- बिहार: यहां सोमवार को संक्रमण के 65 केस आए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 3872 हो गई। यहां अब तक 1520 लोग ठीक हो चुके हैं और 23 की मौत हुई है। राज्य के सभी 38 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित पटना में 246 केस आए हैं। इसके बाद रोहतास में 206 मरीज हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/06/01/15f_1590980438.jpg)
Please do not enter any spam link in the comment box.