रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी, फार्मा कंपनी के तीन कर्मचारी व जूडो कोच मिले संक्रमित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी, फार्मा कंपनी के तीन कर्मचारी व जूडो कोच मिले संक्रमित

जिले में कोरोना की चेन टूट नहीं रही है। शुक्रवार को पांच और पॉजिटिव केस मिले हैं। जगाधरी की गांधी धाम कॉलोनी निवासी 60 साल की महिला भी संक्रमित हो गई। मंगलवार को उसके पति रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला के उन्हीं से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। इनके अलावा जो चार लोग पॉजिटिव मिले हैं, उसमें खेल विभाग का जूडो कोच और कालाअंब की फार्मा कंपनी के तीन कर्मचारी हैं। ये चारों लोग बाहर से यमुनानगर में संक्रमण लेकर आए हैं।

जूडो कोच मंगलवार को ही रोहतक स्थित अपने घर से लौटा था। उसके वहीं से संक्रमित होने की बात कही जा रही है। वहीं फार्मा कंपनी के कर्मचारी हर दिन ड्यूटी से अपडाउन करते थे। शुरुआत में वहां कंपनी में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद 41 लोगों के सैंपल लिए तो आठ पॉजिटिव मिले थे। उसमें दो जिले से हैं। जो रह गए थे, अब उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। उसमें 3 और पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से शुक्रवार को 5 नए केस आए। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब यमुनानगर में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 41 हो गई है। इसमें 24 एक्टिव केस हैं।

जूडो कोच ऑफिस में गया, हाजिरी लगाई, वहीं पर बैठकर चाय पी| जूडो कोच मंगलवार को रोहतक से आया था। इन दिनों इनडोर गेम बंद है इसलिए खिलाड़ी प्रेक्टिस करने नहीं आ रहे थे लेकिन कोच तेजली स्टेडियम में ही बने खेल विभाग के ऑफिस में हर दिन जाते थे। वहां उनके रजिस्टर में हाजिरी लगती थी और वहीं पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठकर बार चाय पी। इस तरह से उनके संपर्क में करीब 17 कोच और 15 ऑफिस स्टाफ कर्मी आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने खेल विभाग के 17 कर्मचारियों के सैंपल लेकर अन्य को चेकअप कर घर भेज दिया है। एक कोच तो संक्रमित कोच के साथ रोहतक से लौटा था और साथ में रह रहा था। वहीं एक अन्य कोच उसी बिल्डिंग में दूसरे कमरे में रहता था जहां उनका रूम है, वहां नेहरू युवा केंद्र का आफिस है। उनके भी 6 कर्मचारी ऑफिस में रहते हैं। एसडीएम दर्शन कुमार और जगाधरी एसएचओ दिनेश चौहान मौके पर पहुंचे और उस एरिया को सील कराया। पूरा स्टेडियम बंद कराने के आदेश दिए गए।

कोच को घर जाते ही बुखार हुआ था, इसके बाद भी ड्यूटी पर आए| जूड़ो कोच पिछले सप्ताह घर पर गए थे। वहां पर दो दिन रहे। इसी दौरान वहीं से उन्हें हल्का बुखार आया था। उनके साथ रोहतक से लौटे दूसरे कोच ने बताया कि साथी को हल्का बुखार था। वह उसकी दवा भी ले रहा था लेकिन ठीक नहीं हो रहा था। यहां पर आकर भी उसे बुखार रहा। हालांकि दवा लेने के बाद कुछ ठीक हो गया था। टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया।

पति पॉजिटिव आया तो पूरे घर और एरिया को सेनिटाइज कराने वाली महिला पॉजिटिव| गांधी धाम में मंगलवार को पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब उस एरिया को सेनिटाइज कराने टीम गई थी। रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी भी अब संक्रमित मिली है। पति के संक्रमित मिलने के बाद उन्होंने गेट पर खड़े होकर खुद पूरे एरिया को सेनिटाइज कराया था। अपने घर की चारदीवारी की ग्रिल तक उन्होंने सेनिटाइज कराई थी। महिला तब ठीक थी, लेकिन शायद उन्हें भी नहीं पता था कि वे भी संक्रमित हो सकती हैं। उनके परिवार में चार लोग हैं। बेटा जगाधरी में कपड़े की दुकान करता है।

फार्मा कंपनी ने साढौरा एरिया को किया संक्रमित, अब तक 5 लोग आ चुके पॉजिटिव
कालाअंब की ओरिसन फार्मा कंपनी में काम करने वाले साढौरा एरिया के अब तक 5 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। वीरवार रात को आई रिपोर्ट में गांव गलौड़ी का 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस युवक का टेस्ट नारायणगढ़ में हुआ था इसलिए इसे मुलाना के एमएम कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है जबकि इसके मां-बाप को मारवा के एलबीएस में बनाए क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। यह युवक ओरिसन फार्मा में अकाउंटेंट है। इसी तरह शुक्रवार को तीन और पॉजिटिव मिले। एक युवक त्रिवेणी खेड़ा के पास तो दूसरा जैन मंदिर के पास रहता है।

त्रिवेणी खेड़ा के पास रहने वाला 29 वर्षीय युवक ओरिसन फार्मा में अकाउंटेंट है। इसके परिवार में पांच सदस्य हैं। जैन मंदिर के पास रहने वाला 25 वर्षीय युवक अविवाहित है। इसके परिवार में नाना-नानी सहित 11 सदस्य हैं। यह युवक ओरिसन फार्मा में मार्केटिंग का काम देखता है। साढौरा में शुक्रवार को तीसरा केस गांव रसूलपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति मिला है जोकि ओरिसन फार्मा में पैकेजिंग का ठेकेदार है। इसके परिवार में 5 सदस्य हैं। वहीं कंपनी का एक कर्मचारी साढौरा निवासी पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। कंपनी का सीईओ जगाधरी निवासी भी पॉजिटिव मिला है।

बता दें कि इस कंपनी का शुरू में एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला था। इसके बाद मालिक, उसकी पत्नी, बेटा समेत दर्जनों लोग वहां पर पॉजिटिव मिले हैं। साढौरा सीएचसी के एसएमओ डॉ. अमरीश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ मिलकर ओरिसन के सभी कर्मचारियों का पता लगाकर उनकी कोरोना जांच करवाने में जुटे हुए हैं।

डीसी-एसपी पहुंचे साढाैरा, कोरोना प्रभावित एरिया कराए सील
साढौरा| डीसी मुकुल कुमार और एसपी कमलदीप गोयल ने एरिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला काजियान, त्रिवेणी खेड़ा और जैन मंदिर मोहल्ला को सील करने के निर्देश दिए। जैन मंदिर मोहल्ला में स्थित मंदिर के पुजारी के नातिन के कोरोना पॉजिटिव पाए के कारण प्रशासन ने इस मंदिर को आगामी आदेशों तक बंद करवा दिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सतर्कता बरतने के भी आदेश दिए गए। मौके पर एसडीएम नवीन आहूजा, डीएसपी आशीष चौधरी, नपा सचिव निशा शर्मा, एसएचओ छोटू राम, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, एसएमओ डॉ. अमरीश, स्वास्थ्य विभाग के संजीव व एसए सुरेंद्र उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साढौरा| प्रशासन के अधिकारियों ने कस्बे के कोरोना प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cY4b8Q
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------