नगर निगम एरिया के ताजकपुर स्थित रविदास मंदिर में शहर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने एक वाटर कूलर और वाटर प्यूरिफायर का उद्घाटन किया। यह वाटर कूलर और प्यूरिफायर लायंस क्लब जगाधरी रिवर बैंक के सदस्य लॉयन अंकुर जैन की प्रेरणा से भाटिया नगर निवासी राकेश लांबा ने मंदिर व ग्रामीणों को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से बात की। लोगों ने कहा कि कई साल से पानी की किल्लत झेल रहे है। सरकारी नलकूप तो है पर पानी की सप्लाई नहीं होती।
इसी तरह गांव की टूटी सड़कों और अधूरे सीवरेज का मुद्दा उठाया गया। विधायक ने मौके से ही पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन सुमित गर्ग को कॉल किया। एक्सईएन ने गांव का संपर्क नंबर मांगा, जो दिया गया। विधायक ने अधिकारी से कहा कि आई वांट रिजल्ट। हालांकि अधिकारी ने बताया कि गांव से कोई शिकायत नहीं है। कुछ मिनट बाद उन्होंने गांव में संपर्क कर मौका करने की बात कही।
मौके पर पार्षद संजीव कुमार, साहब सिंह ताजकपुर, राजीव पुरी, राजेश कुमार, अरशु मेहता, राकेश लांबा, सुनीत गंडौक, रितेश मोहन गुप्ता, वर्धन जैन, रविंद्र गुप्ता, रमेश शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उद्घाटन में शिरकत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y3tJgZ

Please do not enter any spam link in the comment box.