बदमाशों ने आईडीबीआई के एटीएम को वेल्डिंग मशीन से काटने का तीन घंटे किया प्रयास
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बदमाशों ने आईडीबीआई के एटीएम को वेल्डिंग मशीन से काटने का तीन घंटे किया प्रयास

शहर के पॉश एरिया मेला सिंह चौक पर बदमाशों ने आईडीबीआई बैंक के एटीएम को काटकर उससे कैश चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश इसमें सफल नहीं हो सके। रात को वहां पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। इसलिए बदमाश करीब 3 घंटे तक वहां पर एटीएम को काटने का प्रयास करते रहे। अगले दिन सुबह जब आधा शटर डाउन मिला तो दिन में आए सिक्योरिटी गार्ड को लगा कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। इसकी सूचना ब्रांच मैनेजर को दी। उन्होंने जांच की तो पाया कि रात को यहां पर चोरी का प्रयास हुआ है।

मेला सिंह चौक स्थित आईडीबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक सुहाग ने पुलिस को शिकायत दी है कि 11 जून को सुबह साढ़े 9 बजे सिक्योरिटी गार्ड प्रवेश कुमार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एटीएम रूम का आधा शटर डाउन है। इस पर शक हुआ कि चोरी की गई है। जांच की तो अंदर एटीएम कटा हुआ मिला। हालांकि कैश चोरी नहीं हुआ। सीसीटीवी चेक की तो पाया कि रात करीब साढ़े 12 बजे पहले एक युवक आता है। वह 15 मिनट तक वहां पर रुकता है और फिर चला जाता है। इस दौरान वह वहां की लाइट बंद कर जाता है।

इसके बाद तीन बजे दो-तीन युवक वेल्डिंग मशीन लेकर आते हैं। वे उसे मशीन काटनी शुरू कर देते हैं। हालांकि जांच में सामने आया है कि वे कैश तक नहीं पहुंचे। इससे कैश सुरक्षित है। उधर, शहर के पॉश एरिया में हुई इस वारदात से शहर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। यहां से चंद दूरी पर एसपी का आवास है। वहीं शहर का यह सबसे वीआईपी एरिया है। घटना से पता चलता है कि रात को पुलिस गश्त पर नहीं थी। बदमाश रात को कई घंटे तक यहां पर रहे। लेकिन वे पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने शिकायत पर धारा-457, 380 और 511 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YtGhNB
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------