पीजीआईएमएस में बीडीएस इंटर्न छात्रा कुनिका के सुसाइड मामले में थाना पीजीआई पुलिस ने एक युवक समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। परिजनों ने कुनिका की दो सहेलियों और एक अभिषेक नाम के युवक पर शक जाहिर किया है।
परिजनों ने पुलिस से कुनिका के इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप अकाउंट की साइबर सेल से जांच करवाने की मांग की। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि सुसाइड नोट में अभिषेक का नाम यूं ही नहीं लिखा गया है, कही न कही वह शक के घेरे में है। साथ में कुनिका की सहेलियां अन्य मित्र इस राज को खोल सकते हैं। पुलिस को इस मामले में हर किसी से पूछताछ करनी चाहिए। 2 जून को पीजीआईएमएस में बीडीएस इंटर्न छात्रा कुनिका ने गंगा हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड करलिया था। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को सांसद अरविंद शर्मा और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर से मुलाकात की थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कररही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XSed7d

Please do not enter any spam link in the comment box.