पौधारोपण के साथ ही चलाये जा रहे जागरूकता अभियान
![]() |
| ल्यूपिन लिमिटेड में पौधारोपण |
मंडीदीप : औद्योगिक नगर में मानव समुदाय में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और प्रत्येक मानव को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पूरे उत्साह के साथ शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक आयोजन किये गए | आयोजनों में अधिकांशतः सभी जगह पौधारोपण के साथ प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझाते हुए मानव जीवन के लिए प्रकृति के महत्त्व को परिभाषित किया गया |
ल्यूपिन नें पक्षियों के निवास स्थान विकसित करने लगाए 500 पौधे -
![]() |
| ल्यूपिन में पौधारोपण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन |
नगर की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में शुमार ल्यूपिन लिमिटेड द्वारा इस वर्ष के लिए सेलिब्रेटिंग बायोडायवर्सिटी थीम चुनी गई है, इसके अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपनी के वाईस प्रेसिडेंट केसी शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अनिल वर्गीस एवं रेखा सिंह नें सैकड़ों कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे रोपे | इस अवसर पर अपने उदबोधन में केसी शर्मा नें बताया कि कंपनी केम्पस में ही लगाये गए ये पौधे आगे चलकर पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को आकर्षित करने के साथ ही उन्हें पानी और भोजन प्रदान करेंगे वहीँ विभिन्न जीव प्रजातियों, पक्षियों, गिलहरी आदि के लिए निवास स्थान बनेंगे | उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से चित्रकला, नारा, कविता, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का कार्य किया जाता है | जिनमें कंपनी कर्मचारियों उनके परिवार के सदस्यों और मंडीदीप के अन्य उद्योगों के कर्मचारियों को शामिल करते हैं। वहीँ पर्यावरण और ग्रह वृक्ष नियोजन एक प्रमुख गतिविधि है, जो कारखाने के परिसर में सभी कर्मचारियों द्वारा की जाती है। ईंधन की खपत में संरक्षण एवं ऊर्जा उपयोग आदि का अनुकूलन कर ल्यूपिन नित्य आधार पर पर्यावरण की सुरक्षा और जैव विविधता को बनाए रखने के लिए प्रकृति से जुड़ने की पहल करता है |
1000 वृक्ष लगाएगी एचईजी लिमिटेड
एचईजी में अधिकारियों नें किया पौधारोपण

नगर की प्रथम और सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाली कंपनी एचईजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्थान के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया | इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी निर्देशक मनीष गुलाटी ने संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 1000 वृक्ष लगाने के लक्ष्य से सबको अवगत कराया | उन्होंने उपस्थित समुदाय को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी अपनी जीवन शैली में पौधारोपण और उनकी देखरेख जैसे रचनात्मक कार्यों को अपनाएं ताकि हम पर्यावरण के संतुलन में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें | उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में कंपनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं कंपनी द्वारा एक एसटीपी प्लांट का निर्माण किया गया है जहाँ 3.2 मेगावाट का सौर संयंत्र स्थापित किया गया है | संस्थान को आईएसओ 45001/2018 एवं आईएसओ 14001/2015 के मानक प्रमाण पत्र प्राप्त हैं | संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सीएसआर के तहत ग्लोबल रायसेन परियोजना भी संचालित की जा रही है जिसके अंतर्गत कृषको को फल बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है एवं फलों की खेती के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा | कार्यक्रम में संस्थान के अनेक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे |
विश्वामित्र परिषद ने किया पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का शुभारम्भ 
विश्वामित्र संस्था ने रोपे फलदार पौधे

औद्योगिक नगर में सक्रिय विश्वामित्र संस्था ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यक्ता और उसके महत्व को बतलाकर जन जागृति लाने के उद्वेश्य से आज से पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का शुभारम्भ किया। संस्था के सचिव अनिल भवरे ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ताओं ने शीतल मेगा सिटी के रहवासियों को औषधीय सुगंधित पौधे भेंट किए। साथ ही पॉच फलदार पौधे रोपकर पखवाड़े का शुभारम्भ किया।
पौधे भेंट कर दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संस्था ने मानव जीवन के लिए प्रकृति और पर्यावरण को अनिवार्य बताते हुए आज से पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संस्था के भगवानदास वर्मा एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने नगर में औषधीय सुगंधित पौधे भेंट किए । पौधे भेंट करते हुए उन्होंने लोगों को पौधों का संरक्षण करने और अपना जीवन सुखमय बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
समापन पर देंगे सम्मान पत्र
संस्था के सचिव अनिल भवरे ने बताया कि बच्चों को प्रकृति से जोडने के लिए इस पखवाडे़ में प्रतिदिन विशेष आयोजन किए जाऐंगें। जिसमें पेंटिग, नारा लेखन, भाषण, कविता लेखन, संदेश लेखन, प्रकृति दर्शन, पौधों से परिचय, औषधीय पौधे वितरण, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदि कार्यकृम होगें। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताऐं आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जायेगा । संस्था की लता ढोके ने आम का पौधा लगा कर उसे बडा होने तक पालने का संकल्प लिया। श्री भवरे ने बताया कि प्रकृति को संवारने के लिए प्रत्येक मानव को अपने जीवन में फलदार पौधे रोप कर पूर्वजों को समर्पित करना चाहिए। पखवाडे़ के समापन पर सभी को सम्मान पत्र दिए जाऐंगें।
संत शेषराम जी की समाधि स्थल पर किया वृक्षारोपण
समाधि स्थल पर वृक्षारोपण
औबेदुल्लागंज क्षेत्र के विख्यात संत शेषराम जी की समाधि स्थल पर युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया | वहीँ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रत्येक युवा से कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया | युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपू परमार, जिला महामंत्री भूपेंद्र नागर, नरेश शेट्टी, उमाशंकर गौर आदि ने प्रतिवर्षानुसार अपने साथियों के साथ संत शेषराम की समाधि स्थल पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम को संपन्न कराया। 




Please do not enter any spam link in the comment box.