![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/28/1_1593368759.jpg)
अनलॉक-1 में सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह से खुल नहीं पाए। जिस कारण मरीजों का मर्ज बढ़ता जा रहा है। सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन न हाे पाने से लाेग प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन कराने को मजबूर हैं। जिससे प्राइवेट अस्पतालों की कमाई बढ़ गई, लेकिन इसका असर लाेगाें की जेब पर पड़ रहा है। प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर खुल गए हैं, लेकिन यमुनानगर में नहीं। अधिकारियों का तो कहना है कि इमरजेंसी में ऑपरेशन किए जा रहे हैं, लेकिन जिनकी डॉक्टर इमरजेंसी नहीं मान रहे वे बीमारी लेकर ही जी रहे हैं ।
लॉकडाउन से पहले यमुनानगर सिविल अस्पताल में हर माह होती थी करीब 200 सर्जरी
कोरोना महामारी से पहले अकेले यमुनानगर सिविल अस्पताल में करीब 200 सर्जरी हो जाती थी जिसमें सबसे ज्यादा आई सर्जरी होती थी। हर माह 120 से 140 सर्जरी आई की होती थी। इसके साथ ही सर्जन और ऑर्थो सर्जन भी करीब 50 सर्जरी कर देते थे लेकिन इस समय इमरजेंसी में ही ऑपरेशन हो रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से अब तक गिनी चुनी 15 से 20 सर्जरी हुई है। हालांकि सिजेरियन रूटीन की तरह ही होते रहे।
सर्जरी कराने वालों से लिए जा रहे एनेस्थिसिया को बुलाने के पैसे
किसी भी ऑपरेशन में एनेस्थिसिया का अहम रोल रहता है। सिविल अस्पताल में एक ही एनेस्थिसिया है। वे इन दिनों काेविड ड्यूटी कर रहे हैं। इससे जो एमरजेंसी में भी ऑपरेशन हो रहे हैं उसमें भी वे नहीं आ रहे हैं। इससे प्राइवेट एनेस्थिसिया को बुलाना पड़ रहा है। कुछ पेशेंट को प्राइवेट एनेस्थिसिया की पेमेंट अपनी जेब से देनी पड़ रही है। इस तरह से लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है।
एक माह से ऑपरेशन के लिए एडमिट है युवक
ट्रॉमा सेंटर में एक युवक एक माह से एडमिट है। उसकी टांग की सर्जरी होनी है। एक साल पहले उसका एक्सिडेंट हुआ था। तब सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई थी। अब दोबारा होनी है। वह एक माह से अस्पताल में सर्जरी के लिए एडमिट है। हालांकि उसका कहना है कि जो खर्च आना है उसके लिए उसके पास पैसे नहीं है। पैसे न होने से भी उसकी समय पर सर्जरी नहीं हाे रही। इसी तरह एक महिला के पित्ते की सर्जरी होनी है। वह भी यहां पर 10 दिन से एडमिट है। लॉकडाउन से पहले उसे सर्जरी के लिए बुलाया जा रहा है।
जल्द शुरू की जाएगी रूटीन ओटी : सीएमओ
हमने सभी ओपीडी शुरू कर दी हैं। फिलहाल ऑपरेशन थिएटर में हम इमरजेंसी में सर्जरी कर रहे हैं। जिन पेशेंट की सर्जरी तुरंत करना जरूरी है केवल उसकी ही सर्जरी की जा रही है। जल्द ही रूटीन के लिए भी ओटी शुरू की जाएगी।
डॉ. विजय दहिया, सीएमओ, जिला अस्पताल, यमुनानगर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bm0u0b
Please do not enter any spam link in the comment box.