एसपी मनीषा चौधरी ने 5 थानों और सीआईए-2 के प्रभारी सहित 13 इंस्पेक्टरों के तबादले किए, 2-3 दिन में शुरू होगा नया थाना
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

एसपी मनीषा चौधरी ने 5 थानों और सीआईए-2 के प्रभारी सहित 13 इंस्पेक्टरों के तबादले किए, 2-3 दिन में शुरू होगा नया थाना

शहर के मॉडल टाउन एरिया में पिछले तीन साल में औसतन 1191 अपराध हुए हैंं। यहां सुरक्षा के लिए नया थाना खोला गया है। स्वीकृति के 20 महीने बाद मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया में थाना खुला है। काबड़ी रोड पर रेलवे फाटक के पास बनी बिल्डिंग में यह थाना बना है। यहां पहले मॉडल टाउन थाना हुआ करता था।

शुक्रवार को एसपी मनीषा चौधरी ने इंस्पेक्टर योगेश कटारिया को मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया थाना के एसएचओ की जिम्मेदारी सौंप दी है। 2 से 3 दिन में थाने में वर्किंग शुरू हो जाएगी। 22 अक्टूबर 2018 को राज्य गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रदेश में 5 नए थाने खोलने की स्वीकृति दी थी।

इसमें पानीपत के सेक्टर 29, सेक्टर 13-17 और मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया थाना शामिल था। लेकिन नोटिफिकेशन में मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया थाने की जगह मॉडल टाउन थाने के आदेश जारी हो गए थे, जोकि पहले से ही खुला था। इस टेक्निकल दिक्कत को ठीक होेने पर करीब 20 माह का समय लग गया। नए थाने में एक इंस्पेक्टर के अलावा, 3 एसआई, 6 एएसआई, 12 हेड कांस्टेबल और 48 कांस्टेबल लगाने के आदेश हैं।

विरेंद्र सिंह होंगे सीआईए-2 के प्रभारी, दीपक को सिटी थाना एसएचओ लगाया
शुक्रवार को 13 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। इसमें दीपक कुमार को सीआईए-2 प्रभारी से सिटी एसएचओ, राजबीर सिंह को सिटी एसएचओ से सेक्टर 29 थाना एसएचओ, योगेश को सेक्टर 29 थाना एसएचओ से मॉडल टाउन इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ, अशीष कुमार को सदर थाना एसएचओ से पुलिस लाइन, अनिरुद्ध चौहान को कोर्ट कॉम्पलेक्स इंचार्ज से सदर एसएचओ, महिंद्र कुमार को एएनसी स्टाफ प्रभारी से मतलौडा एसएचओ, विरेंद्र सिंह को मतलौडा थाना एसएचओ से सीआईए-2 प्रभारी, अंकित कुमार को पुलिस लाइन से चांदनी बाग एसएचओ, मनजीत सिंह को चांदनी बाग थाना एसएचओ से एएनसी स्टाफ प्रभारी, अनिल कुमार को वेलफेयर इंस्पेक्टर से पुलिस लाइन, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से सीआईए-3 इंचार्ज, राजेश लता को वेलफेयर इंस्पेक्टर एंड डीआई लगाया गया है। वहीं स्कॉर्ट गार्ड इंचार्ज दलवीर सिंह को कोर्ट कॉम्पलेक्स का एडिशनल चार्ज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
योगेश कटारिया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hm9cM0
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------