अम्बाला में लगातार चाैथे दिन काेराेना पाॅजिटिव केस सामने Eए। शनिवार काे आए चार केसाें में एक सिटी के सेक्टर-1 जेल लैंड निवासी 68 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी है जो पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, कैंट के वशिष्ठ नगर में दिल्ली से आया युवक व हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले व्यक्ति समेत कतर से आने के बाद से बतरा होटल कैंट में क्वारेंटाइन उगाला का 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। अम्बाला में पॉजिटिव मिले तीनों लोगों को मुलाना के एमएम अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया है।
चार नए केसों के आने के बाद अब जिले में कोरोना केसों की संख्या अब 80 पहुंच गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 है। जबकि 17 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं। इन कंटेनमेंट जोन से शनिवार को 69 सैंपल लिए गए। विभाग ने अब वशिष्ठ नगर, कैंट हाउसिंग बोर्ड, उगाला को कंटेनमेंट जोन बनाया है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक जिले में अब तक कुल 7460 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 6834 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 546 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
साल 2010 में विजिलेंस से रिटायर्ड डीएसपी को हार्ट व शुगर की दिक्कत रहती है। रिटायर्ड डीएसपी को 3 जून को बेचेनी होने पर प्राइवेट अस्पताल में दिखाया और फिर पंचकूला के पारस अस्पताल में एडमिट करने से पहले 4 जून को सैंपल लिया गया। पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर है और 33 वर्षीय बेटा पंजाब के डेरा बस्सी में बैंक मैनेजर है। बहू सिटी के पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाती हैं। एक दो साल की पोती है। रिटायर्ड डीएसपी ने पहले एक निजी अस्पताल में चेक कराया था। एक मेडिकल शॉप वाला इनके साथ सैर करता था। वीटा के बूथ, सब्जी वाला कांटेक्ट हैं। इनके यहां दो नौकरानियां हैं और एक प्रेम नगर में रहती है। दूसरी 32 वर्षीय इनके घर के पास ही खाली पड़े मकान में रहती है। इसके तीन बच्चे हैं। जिसका भाई इसके संपर्क में है। नौकरानी दो अन्य घरों में भी करती है। इस नौकरानी का पति डोसा बनाता है। क्लोज कांटेक्ट के सैंपल लिए हैं।
वशिष्ठ नगर : दिल्ली से एक्टिवा पर आया युवक, अगले ही दिन सैंपल देने पहुंचा
वशिष्ठ नगर का 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है वह दिल्ली में बैंक में जॉब करता है। यह युवक 3 जून की रात को दिल्ली से एक्टिवा पर आया था। जिसने 4 जून को अपना सैंपल कराया था। युवक की सतर्कता की वजह से इसके ज्यादा कांटेक्ट नहीं हैं। परिवार में एयरफोर्स से रिटायर पिता और मां हैं।
हाउसिंग बोर्ड : संक्रमित मिले बजाजा बाजार के शॉप संचालक के यहां 8 लोग काम कर रहे
कैंट के हाउसिंग बोर्ड में संक्रमित मिला व्यक्ति बजाजा बाजार में गारमेंट शॉप चलाता है। उसकी शॉप पर 8 वर्कर हैं। व्यक्ति का खांसी-बुखार की शिकायत के बाद कैंट सिविल अस्पताल में सैंपल लिया था जो पॉजिटिव आया। अब इनके कांटेक्ट वाले छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके परिवार में 65 वर्षीय पिता, 63 वर्षीय मां, 30 साल की पत्नी, 8 साल की बेटी, 29 साल का भाई, 28 साल की भाभी, एक मेड जो बीडी फ्लोर मिल के पीछे रहती है।
उगाला : कतर से लौटे युवक को पहले परिवार को सौंप दिया, बाद में पॉजिटिव निकला
कतर से लौटा 38 वर्षीय युवक 31 मई से बत्तरा होटल में क्वारेंटाइन था। क्वारेँंटाइन पूरा करने के बाद उसे उसके घर भेज दिया था। हालांकि उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मुलाना में आइसोलेट कर दिया है। इसके कांटेक्ट में मां, पत्नी, बच्चे, भाभी औा बत्तरा होटल का स्टाफ है।
मां की ताकत: खुद भी ठीक रही, बच्चाें काे भी ठीक कराकर लाई
शांति नगर के परिवार के 3 व 5 साल के कोरोना संक्रमित मिले बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार को छुट्टी मिल गई। इन बच्चों की मां भी उनके साथ ही थी। हालांकि मां की रिपोर्ट निगेटिव थी। दिल्ली में नौकरी करने वाला व्यक्ति 29 मई को टैक्सी से पत्नी व बच्चों के साथ लौटा था। बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे।
अमेरिका से डिपोर्ट किए तीनों युवकों को मिली छुट्टी
अमेरिका से आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मिले खासपुरा निवासी 22 वर्षीय, सिटी की गीतानगरी में कृष्णा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय व बेगो माजरा के 31 वर्षीय युवक को मुलाना के एमएम अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारेंटाइन किया गया है। इन सभी काे विदेश से आने के बाद पंचकूला में क्वारेंटाइन किया गया था। इसके बाद पॉजिटिव मिलने पर मुलाना लाए गए। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग इन केसों को अपने खाते में नहीं गिनता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BJnXs9

Please do not enter any spam link in the comment box.