वीर आखाजी जी जयंती अक्षय तृतीया पर घरों में ही होगा पूजन
रंगोली,वंदनद्वार सजा घर-घर जलाएंगे दीप।
उत्सव,सॉस्कृतिक आयोजन व सम्मान आदि कार्यक्रम स्थगित
भोपाल- प्रदेश में सामाजिक बंधुओं द्वारा अपने घरों में कतिया समाज के पुरोधा,पितृपुरुष वीर आखाजी की जयंती अक्षय तृतीया पर अपने घरों में ही मनाई जाएगी। इस समय शासन के नियमों का पालन करते हुए उत्सव,सॉस्कृतिक आयोजन एवं सम्मान आदि कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
जानकारी देते हुए कतिया गौरव परिवार के संयोजक अनिल भवरे ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए इस बार प्रत्येक कतिया समाज की स्थानीय सामाजिक संस्थाएं व सामाजिक बंधु अपने घर पर ही वीर आखाजी जयंती पर्व मनाएंगे। घर पर ही वीर आखा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर परिवार के बड़े बुजुर्ग परिजनों व बच्चों को उनकी वीर गाथा के साथ समाज के हित में वीर आखा जी द्वारा किए गए त्याग तप और बलिदान की गाथा सुनाएंगे।
इस दिन घर में ही समाज में उनके द्वारा किये गए संगठनात्मक कार्यों की गाथा सुना कर कतिया बंधु अपने शस्त्रों की पूजा करेंगे। शाम को महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घर आफगन में रंगोली सजाकर बंदनवार लगाकर शाम को घरों के सामने दीपक जलायेंगी।
अयोजन समन्वयक हुकुम बिल्लोरे ने बताया कि लॉक डाउन के कारण आयोजन में अधिकतम 5. 7 लोग होंगे जो सामाजिक दूरी बनाए रखेंगे। प्रतिभा सम्मान,वरिष्ठजन सम्मान,विद्यार्थी सम्मान,खेलकूद उत्सव,संस्कृति कार्यक्रम आदि स्थगित कर दिए गए हैं।
इस तरह घरों में ही आयोजन करने के लिए समाजिक बंधुओं से फोन वाटसेप,फेसबुक,ट्वीटर अदि माध्यमों से सम्पर्क कर सूचना दी जा रही है।
Please do not enter any spam link in the comment box.