राज स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना
मंडीदीप- राज स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के गरूवार को खिलाड़ी बुरहानपुर के लिए रवाना हुए। सभी चयनीत खिलाड़ीयों का एचईजी ग्रेफाईट स्कूल प्रांगण में इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के सचिव निर्मल यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक बुरहानपुर में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में नगर के खिलाड़ी रायसेन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ही मध्य प्रदेश की खो-खो टीम का चयन होगा। खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनीत खिलाड़ियों में नितेश, दीपक, पारस मालवीय, संजोग, आदित्य मालवीय,गौतम गुर्जर, प्रशांत चौहान, तेज सिंह, रोशन सिंह, राज, प्रदीप नायक एवं प्रयास पटेल टीम के सदस्य हैं।
विद्यालय की प्राचार्य विनीता मिश्रा, उप प्राचार्य सी मधुमति, जिला संघ अध्यक्ष जगदीश सोनी, कोषाध्यक्ष भोजराज मालवीय, विनोद पाठक, सह सचिव विवेक पटेल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.