मक्का से एथेनाल बनाने की तकनीक विकसित करेगा कानपुर एनएसआइ
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मक्का से एथेनाल बनाने की तकनीक विकसित करेगा कानपुर एनएसआइ


राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के वैज्ञानिक अब लुधियाना स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर मक्के की विभिन्न प्रजातियों से एथेनाल बनाने की तकनीक विकसित करेंगे। गुरुवार को दोनों संस्थानों के बीच सहमति के बाद विभिन्न तकनीक पर वार्ता भी हुई। यह परियोजना केंद्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से स्वीकृत की गई है और यही संस्थान जरूरी बजट उपलब्ध कराएगा।एनएसआइ के निदेशक प्रो. नरेन्द्र मोहन ने बताया कि भारत सरकार एथेनाल उत्पादन के लिए चीनी मिलों से प्राप्त शीरे और अन्य स्टाक के अलावा चावल और मक्के से भी एथेनाल इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यह इकाइयां विभिन्न राज्यों में स्थापित की जाएंगी। उन राज्यों में जलवायु परिस्थितियों को देखते हुए यह जरूरी है कि मक्के की ऐसी प्रजातियां विकसित की जाएं, जिनसे पैदावार ज्यादा हो और अधिक एथेनाल का उत्पादन किया जा सके। यह किसानों और एथेनाल उत्पादन इकाइयों के लिए लाभदायक होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------