भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रदेश के किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि की डालेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल स्तर पर बड़ी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शनिवार को प्रात: 11 बजे किसान सम्मान निधि की राशि प्रदेश के किसानों के खातों में जमा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक मंडल में बड़ी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लाभार्थी किसानों के साथ इस कार्यक्रम का प्रसारण देखेंगे। इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए प्रत्येक मंडल में प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।