चीन के अलग-अलग शहरों में कोराना फिर से बढ़ने लगा है। लांझू में लॉकडाउन से पहले चीन के उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी प्रांत के कई शहरों में स्कूलों को बंद किया जाना और फ्लाइटों को स्थगित करना शुरू कर दिया गया है। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण एक बार फिर से लौटने लगा है। चीन के कई प्रांतों में कोरोना के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि चीन के लांझू शहर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया गया है। चार लाख की आबादी वाले इस शहर में आपातस्थिति के अलावा लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
सामने आए छह कोरोना संक्रमित
चीन के उत्तरी-पश्चिमी प्रांत के शहर लांझू में मंगलवार को छह कोरोना संक्रमित सामने आए हैं, जिसके बाद पूरे देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 29 हो गई है। इसके बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लांझू में जरूरी सामान व मेडिकल सुविधाओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। दो उत्तरी क्षेत्रों में भी लगाया गया था लॉकडाउन | इससे पहले 20 अक्तूबर को भी चीन के दो उत्तरी क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था। चीन के नेशलन हेल्थ कमीशन के अनुसार, बीते सोमवार को यहां पर नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यहां पर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इसके अलावा चीन के मंगोलिया में भी नौ मरीज सामने आए थे।
बंद होने लगे स्कूल, फ्लाइटें रद्द
चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों को बंद किया जाना शुरू हो गया है। इसके अलावा कई हवाई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.