![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/62_1596064099.jpg)
रफाल आने से जहां शहर ने जश्न मनाया वहीं, नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में स्वागत किया। गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट पर बधाई दी। वहीं सिटी विधायक असीम गोयल ने रेस्ट हाउस में पूर्व सैनिकों के साथ ढोल की थाप पर भंगड़ा किया और तिरंगे लहराये।
विज ने कहा कि रफाल का अम्बाला में स्वागत है। वायुसेना की सामरिक ताकत बढ़ गई है। भारत के पास चिनूक, अपाचे, सुखोई, जगुआर, मिराज, मिग-29 जैसे ताकतवर एयरक्राफ्ट हैं, सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल के आने से ताकत कई गुणा बढ़ गई है। अब 1962 वाला नहीं बल्कि 2020 का नया भारत है। जो अपने स्वाभिमान और सरहदों की भली-भांति रक्षा करना जानता है। अम्बाला की पावन धरा शूरवीरों की है। 1857 में आजादी की पहली चिंगारी यहीं से फूटी थी।
दूसरी तरफ सिटी विधायक असीम गोयल ने रेस्ट हाउस में तिरंगा लहराया। पूर्व सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अम्बाला एयरबेस में रफाल की तैनाती सौभाग्य की बात है। इस बात अम्बाला के लोगों की 3 बार दीवाली मनाने का मौका मिल रहा है। एक तो रफाल के आने पर दूसरी 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के शुभारंभ मौके पर।
मौके पर भूतपूर्व सैनिक हरजेन्द्र ज्योति, सूबेदार हरबंस सिंह, केदारनाथ शर्मा, विनय शर्मा, चन्द्रमोहन फौजी, मनदीप राणा, संदीप सचदेवा, अमन सूद, मुकेश धीमान शंटी, अनिल गुप्ता, संजीव टोनी, सौरभ गुप्ता, राजेश गोयल, प्रीतम गिल, श्याम सुन्दर, अर्पित अग्रवाल, शिवम मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30YnSd0
Please do not enter any spam link in the comment box.