21 जून को लगने वाला सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। जाे यमुनानगर में 98.95 प्रतिशत दिखाई देगा। सी वी रमन विपनेट विज्ञान क्लब सचिव दर्शन लाल बवेजा ने बताया कि इस प्रकार के सूर्यग्रहण को वलयाकार, कुंडलाकार सूर्य ग्रहण या कंकनाकार प्रकार का कहा जाता है। ये वलयाकार ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा सामान्य की तुलना में धरती से उतनी अनुपातिक दूरी पर हो जाता है कि वह पूरी तरह सूर्य को ढक नहीं पता।
वलयाकार में चंद्रमा के बाहरी किनारे से निकलता सूर्य का प्रकाश सुनहरी कंगन की तरह चमकदार नजर आता है। सूर्य तीव्र अग्नि ज्वाला के वलय जैसा दिखेगा। सूर्य का मध्य भाग चंद्रमा की छाया से ढका होगा, जबकि बाह्य वृत्ताकार भाग से प्रकाश निकलेगा। सामान्य दिनों में सूर्य की चमक 26.74 मैग्निट्यूड का होता है, जबकि ग्रहण के चरम पर यह चमक 0.99 (लगभग 1) मैग्निट्यूड रह जाएगी।
सूर्यग्रहण समय सारणी| यहां प्रात: 10 बज कर 22 से सूर्यग्रहण शुरू होगा, 12 बज कर 03 मिनट पर अधिकतम (98.95%) नजारा रहेगा, जबकि 1 बज कर 48 मिनट पर सूर्यग्रहण समाप्त हो जाएगा।
इन राशियों को करेगा प्रभावित| मेष, सिंह, कन्या, कुंभ राशि के लिए शुभ फल देने की स्थिति में रहेगा। इन लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन के लोगों को सतर्क रहकर काम करना हाेगा। इस वर्ष का एकमात्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। इसका धार्मिक असर भी मान्य रहेगा।
यह हैं सूर्यग्रहण के प्रकार-पूर्ण, वलयाकार व आंशिक
सूर्यग्रहण तीन प्रकार से होता है। पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण एवं तीसरा आंशिक सूर्य ग्रहण। सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य एवं पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो वह सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक आने से रोक लेता है। जिससे सूर्य चंद्रमा के पीछे ढक जाता है। पृथ्वीवासी सूर्य के प्रकाश को नहीं देख पाते। पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति में तो चंद्रमा सूर्य को पूरा ढक लेता है।
ग्रहण के समय एकदम रात जैसा अंधेरा हो जाता है। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के कुछ भाग को ढकता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरा नहीं ढक पाता जिस कारण सूर्य के स्थान पर एक कंगन की तरह रोशनी का रिंग दिखाई देता है। इसे ही वलयाकार या कुंडलाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
यहां भी दिखाई देगा| ऐलनाबाद, सिरसा, रतिया, जाखल, पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा व यमुनानगर सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XACTRH
Please do not enter any spam link in the comment box.