भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद कर्णवीर सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि भारत के वीर सपूत, सतना के लाल, वीर जवान श्री कर्णवीर सिंह राजपूत आज कश्मीर में शौर्य एवं वीरता दिखाते हुए वीर-गति को प्राप्त हो गये। ईश्वर वीर शहीद की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वीर जवान श्री कर्णवीर सिंह राजपूत चले गये, लेकिन हमारी स्मृतियों में हमेशा अमर रहेंगे। हम उनको वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन उनका परिवार अकेला नहीं है। उनके परिवार के साथ सम्पूर्ण देश और मध्यप्रदेश खड़ा है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.